गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।युवक टावर पर चढ़ा और वहीं बैठ गया। शुरुआत में लोगों को लगा कि वह कोई कर्मचारी है, लेकिन काफी देर तक नीचे न उतरने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।