अल्बर्ट एक्का (जारी): परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम वाले जारी प्रखंड में स्वास्थ्य केंद्र तक पक्की सड़क का इंतजार
अल्बर्ट एक्का के सम्मान में बने जारी प्रखंड में लंबे इंतजार के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तो हो गया, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए आज भी कच्ची सड़क ही सहारा है। गुमला के ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क की हालत बेहद खराब हो जाती है, जिससे मरीजों को अस्पताल तक लाना-ले जाना जोखिम भरा हो जाता है।