शाहजहांपुर: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में पुलिस का विशेष अभियान, 21 शिकायतों का मौके पर किया गया समाधान
शाहजहांपुर। जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए शाहजहांपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के पास पहुंचकर उनकी