घोड़ाडोंगरी: धाड़गांव और पिपरी के बीच मिला अनकावाड़ी निवासी व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के धाड़गांव और पिपरी के बीच अनकावाड़ी निवासी एक व्यक्ति का शव मिला। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संतकुमार परतेती ने बताया की धाड़गांव और पिपरी के बीच अनकावाड़ी निवासी रामकिशोर कवडे का शव मिला। शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।