टीकमगढ़: महेंद्र सागर तालाब में मिला शव, हुई पहचान, पुलिस कर रही है मौत के कारणों की जांच
टीकमगढ़। महेंद्र सागर तालाब में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त दिनेश कुमार साहू (43 वर्ष), पिता हरिशंकर साहू, निवासी नारगुड़ा दरवाजा, संतोषी माता मंदिर के पास, टीकमगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बीती रात घर से बिना बताए निकले थे और वापस नहीं लौटे। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।