80 साल बाद भी सड़क नहीं,तीन गांव बरसात में टापू, कीचड़ में महिलाओं ने रोपी धान
आजादी के 80 साल बाद भी गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड से 10 किलोमीटर दूर दरियाडीह, कोठवाटांड़ और दोनवाघाट के ग्रामीण पक्की सड़क को तरस रहे हैं। बरसात में सड़क की जगह कीचड़ और जलजमाव से तीनों गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है। मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय सड़क के वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में समस्या भुला दी जाती है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने महापंचायत कर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। उपायुक्त को आवेदन देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो अनशन और आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। विरोध में महिलाओं ने जलजमाव और कीचड़ के बीच धान रोपकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाया। ग्रामीणों का साफ कहना है अब आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #सड़क #दुर्घटना