ग्राम ककरा में केन-बेतवा परियोजना प्रभावितों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने शिविर आयोजित
शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए
पेंशन के 7 आवेदन मौके पर ही स्वीकृत
---------
केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्राम ककरा में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों से लाभ दिलाए जाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।
शिविर में आयुष विभाग द्वारा 18 तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनकी तत्काल स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं बीपीएल सूची में नाम जोड़ने के लिए 23 आवेदन प्राप्त किए गए। लाड़ली बहना योजना के 18 तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का 1 आवेदन प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार मुर्गी पालन के लिए 4, बकरी पालन के लिए 6, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 23, राशन पर्ची के लिए 12 तथा मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत 7 आवेदन प्राप्त किए गए।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध लाभों की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई।
#chhatarpur #केन_बेतवा_लिंक_परियोजना