आरा: पिरौटा सड़क जाम में थाना प्रभारी से भिड़े राजद नेता, बोले- वर्दी उतारकर नेतागिरी करिए, वीडियो हुआ वायरल
Arrah, Bhojpur | Sep 11, 2026 आरा-सरैया मार्ग पर बाढ़ की समस्या और डूबकर हुई मौत के बाद परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम के दौरान राजद नेता रघुपति यादव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।