वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 150 से अधिक लोगों ने किया पथराव
देवास जिले के खातेगांव-सतवास वन परिक्षेत्र अंतर्गत जिनवानी रेंज की सब रेंज कमलापुर के कक्ष क्रमांक 94 में लगभग 10 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम पर शनिवार को हमला हो गया। कार्रवाई के दौरान 150 से अधिक लोगों की भीड़ ने वन अमले पर पथराव कर दिया, जिससे कई वनकर्मी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अचानक पथराव शुरू कर दिया। हमले में कई वनकर्मियों को चोटें आईं तथा शासकीय वाहनों और जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचा।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायल वनकर्मियों का उपचार कराया जा रहा है