बरूंदनी में लगातार चोरियों से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर चोरियों का खुलासा करने की मांग
आकोला (रमेश चंद्र डाड)बरूंदनी कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों में रोष है। भारतीय किसान संघ की ओर से पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा को ज्ञापन भेजकर चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया कि बरूंदनी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने 1 सितंबर को पुलिस चौकी के बाहर धरना देकर विरोध जताया था। उस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही चोरी की वारदातों का खुलासा करने और आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक किसी भी चोर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ज्ञापन में बताया कि चोरियों के कारण ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। भारतीय किसान संघ ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा ग्रामीणों को राहत प्रदान करने की मांग की
Bhilwara, Bhilwara | Sep 8, 2026