सीतापुर: महिला आयोग की सदस्य ने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, अल्ट्रासाउंड बाहर से कराए जाने पर लगाई फटकार
जनपद के नगर क्षेत्र के महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए महिला आयोग सदस्य चारु चौधरी अचानक पहुंच गई मरीज और तीमारदारों से हुई वार्ता में पता चला कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बाहर लखनऊ डायग्नोस्टिक सेंटर से कराए जाते हैं इसके बाद उन्होंने मामले में नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त हिदायत दी है।