शादी के महज़ 2 महीने बाद घटी दुखद घटना, परिवार में पसरा सन्नाटा इंसाफ़ के लिए कंधे पर पार्थिव शरीर लेकर दौड़ पड़ा परिवार! गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ इंसाफ़ की मांग को लेकर परिजन पार्थिव शरीर को कंधे पर उठाकर पिपराइच थाने की ओर दौड़ पड़े। परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या के बाद ससुराल पक्ष उसके पार्थिव शरीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच के बाहर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि वे घंटों तक डॉक्टरों, प्रशासन और एम्बुलेंस का इंतज़ार करते रहे, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। इससे नाराज़ परिजनों ने पार्थिव शरीर को कंधे पर उठाया और इंसाफ़ की मांग करते हुए पिपराइच थाने की ओर निकल पड़े। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि