गंगरार: ऑपरेशन त्रिनेत्र: मादक पदार्थ तस्करी में फरार 5000 का ईनामी बदमाश शिखर को किया गया गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ जिले की गंगरार थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी मामले में एक साल से फरार 5 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को सीकर से गिरफ्तार किया। एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर गठित टीम ने लंबे समय से वांछित चंपाराम प्रजापत निवासी नागौर को गिरफ्तार किया है।