कांके: रांची के डेली मार्केट थाना के पास पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2024 रांची के डेली मार्केट थाना के पास देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले हर वाहन चालक को रोककर ब्रेथ एनलाइजर से उनकी जांच की गई। इस मौके पर हर बाइक और कार चलने वालों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।