राघोगढ़: राघोगढ़ में गल्ला मंडी बाईपास रोड पर 3 घरों में किया गया चोरी का प्रयास; चौथे घर से नकदी व जेवरात हुए चोरी, केस दर्ज
राघोगढ़ में चोर गैंग से लोगो में डर है। बीती रात को गल्ला मंडी बाईपास रोड पर चोरी को अंजाम दिया। चोरो ने पहले फरियादी मोहन प्रसाद सैनी, दूसरे दिनेश सोनी, तीसरे पवन सैनी के घर में चोरी करने में असफल हुए। चौथे फरियादी संतोष सैनी के घर से नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। राघोगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। लोगों ने पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की है।