लौरिया: लौरिया में मुखिया प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, चाकू से किया गंभीर घायल
बेतिया के लौरिया में मुखिया प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर किया गंभीर घायल। पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ बगही बसवरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंतिखाब अहमद उर्फ गोलू मुखिया पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।