चौमूं: महारकला गांव में मालेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले रास्ते पर तेज धमाके के साथ पहाड़ की चट्टान टूटकर गिरी
Chomu, Jaipur | Jun 22, 2024 चौमूं उपखंड क्षेत्र के सामोद थाना इलाके के महारकलां गांव में सुबह मालेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले रास्ते पर अचानक पहाड़ी से तेज धमाके के साथ चट्टान टूटकर ढह गई। चट्टान के ढहने से चारों ओर धुआं हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के मकानों में रह रहे लोग निकलकर बाहर आए। जिससे मौके पर भी सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।