तारडीह: दरभंगा पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, 8 लीटर चुलाई शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सकतपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली आसूचना के अनुसार सकतपुर थाना क्षेत्र के दादपट्टी गांव में अवैध शराब के निर्माण और भंडारण की जानकारी प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से कुल 8 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।