सिविल लाइन्स: चोरी के मामले में शातिर आरोपी को सेंट्रल दिल्ली से पुलिस ने किया गिरफ्तार
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के ऑपरेशन यूनिट की टीम ने चोरी के मामले में भगोड़ा घोषित एक आरोपी को सेंट्रल दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रेहान के रूप में हुई है। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने बताया कि इसकी तलाश काफी समय से सोनिया विहार पुलिस को थी। इस पर लगभग 2 साल पहले उसी थाना में मामला दर्ज हुआ था। कड़कड़डूमा कोर्ट ने इसे भगोड़ा भी घोषित किया था।