अंबाह: भरतसिंह का पुरा में गोली चलने के पुराने विवाद में आरोपी को अंबाह न्यायालय ने सुनाई 7 वर्ष की सजा
Ambah, Morena | Feb 6, 2026 सिहोनिया थाना क्षेत्र के भरतसिंह का पुरा में पुराने विवाद को लेकर अर्जुन सिंह पर गोली चलाने के मामले में अंबाह न्यायालय ने आरोपी अंकित उर्फ छोटू तोमर को दोषी ठहराया। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने उसे सात वर्ष का सश्रम कारावास व सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। घटना 12 मार्च 2020 की है।