शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा चौराहा के पास जैन दूध डेयरी वाली लाइन में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। नगर पालिका शिवपुरी ने 25 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर, यानी 26 फरवरी सुबह 8 बजे तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।