आज दिनांक 08.07.2026 को इंदु तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज, बिक्रमगंज में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार और जिला प्रशासन रोहतास के सौजन्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम "सखी वार्ता" का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं और किशोरियों की समस्याओं का समाधान करना, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। एवं कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के मुख्या वक्ता मो० शमीम अंसारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम रोहतास के द्वारा छात्राओं को महिलाओं के अधिकार, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, महिला हेल्पलाइन तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा हिंसा की स्थिति में निडर होकर संबंधित विभाग एवं महिला हेल्पलाइन 181 की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया एवं महिला एवं बाल विकास से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा बाल विवाह के खिलाफ एकजुट होने और किशोरियों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं को डायरी, पेन एवं अल्पाहार का वितरण किया गया।
जागरूकता अभियान के तहत कॉलेज परिसर में एक रैली और संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु बाल विवाह नहीं करने एवं नहीं होने देने से संबंधित शपथ भी दिलवाया गया।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Patna, Bihar | Jul 8, 2026