प्रतापगढ़: अरनोद सीएचसी और पीएचसी अचनेरा का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
प्रतापगढ़,जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने बुधवार को अरनोद उपखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अरनोद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अचनेरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, दवा वितरण व्यवस्था, प्रसूति सेवाएं, साफ-सफाई तथा मरीजों को उपलब्ध