लक्ष्मीबाई नगर में भव्य छठ घाट निर्माण का शुभारंभ.....
बस्ती। नगर पंचायत बनकटी के वार्ड संख्या 8 में स्थित लक्ष्मीबाई नगर देईसाड़ व फैलवा में लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर भव्य छठ घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान भागवत यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल के संयोजन में भूमि पूजन संपन्न हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वरिष्ठ भाजपा नेता इं.अरविंद पाल ने कहा कि छठ घाट के निर्माण से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को छठ महापर्व सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह घाट न केवल आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र प्रताप सिंह, मनोनीत सभासद विवेकानंद शुक्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, सभासद वीरेन्द्र गुप्ता, संजू चौधरी, बृजेश मोहन यादव, सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पूर्व प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Jun 15, 2026