फिरोज़ाबाद: गांव नसीरपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने देवरानी और जिठानी को घर में घुसकर पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नसीरपुर क्षेत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है पडोसी ने अजय नामक शक्स ने घर में घुसकर मारपीट की है। मारपीट में देवरानी दुर्गेश देवी और उसकी जिठानी उमा देवी घायल हुई है।घटना के पीछे गाली गलौज का विरोध करना बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।