फिरोज़ाबाद: नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला वारंटी गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस ने की कार्रवाई
थाना दक्षिण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम लालऊ निवासी वारंटी अभियुक्त प्रवेश उर्फ अलुआ पुत्र अजयपाल (उम्र 32 वर्ष) को उसके घर से दबिश देकर बुधवार दोपहर एक बजे क़रीबन गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया था। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।