नईसराय: खाद संकट को लेकर भारतीय किसान संघ का बड़ा आंदोलन, कार्यकर्ता नईसराय क्षेत्र सहित पूरे जिले के गांवों में पहुंचे
अशोकनगर जिले में खाद की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ 1 जून को बड़े स्तर पर आंदोलन करने जा रहा है। गुरूवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार आंदोलन को सफल बनाने के लिए संघ के कार्यकर्ता नईसराय सहित जिले के लगभग सभी गांवों में पहुंचकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की जा रही है।