लखीसराय: गिद्धा के समीप अनियंत्रित बाइक सवार ने मारी सड़क पार कर रही महिला व बच्ची को टक्कर, बाइक सवार भी घायल
गिद्धा के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हलसी प्रखंड में कार्यरत प्रखंड समन्वयक जितेंद्र मिश्रा जिला मुख्यालय के बैठक में शामिल हो कार्य क्षेत्र लौट रहे थे। तभी सड़क पार कर रही महिला को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर जा रही महिला व बच्ची को टक्कर मार दी। जिसमे तीनो घायल हो गए।