लखीसराय: जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से जागरूकता रथ को जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय परिसर से दिखाई हरी झंडी
जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई लखीसराय के समाज कल्याण विभाग की ओर से जागरूकता रथ निकल गया।जागरूकता रथ सभी गांवों में जाकर बाल संरक्षण विभाग के तहत होने वाले कार्य के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। जागरूकता रथ को डीएम रजनीकांत के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य लोगों तक योजनाओं के बारे में बातें बताना।