खंडवा: ऑपरेशन मुस्कान: खालवा पुलिस ने तीन गुमशुदा लोगों को उनके परिवार से मिलाया
खंडवा जिले में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत खालवा पुलिस और आशापुर चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुमशुदगी के तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुमशुदाओं को सुरक्षित ढूंढ़ निकाला और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।