सारठ: राम-जानकी मंदिर में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकली, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Sarath, Deoghar | Jul 28, 2026 सारठ मैन चौक राम-जानकी मंदिर में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए मंगलवार दोपहर एक बजे गायत्री परिवार ने कलश यात्रा निकाली। खरवा जोरिया के छठ घाट में कलशों में जल भरकर सारठ पुराना बाजार, मुस्लिम मोहल्ला, शांति चौक, मैन चौक होते पुनः राम जानकी-मंदिर परिसर पहुंचे। बताया गया कि बुधवार सुबह 5 कुंडीय महायज्ञ व शाम 6 बजे दीप महायज्ञ होगा, हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे