राजपुर: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: 38 गिरफ्तार, ₹82 हजार जुर्माना वसूला गया
Rajpur, Buxar | May 1, 2026 जिला में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में पूरे जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया गया।इस दौरान जिले की पुलिस द्वारा 38 लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने वालों में शराब बरामदगी के मामले में एक तथा शराब सेवन के मामले में 21 शामिल है। इसके साथ ही विदेशी शराब 10.52 लीटर एवं देसी शराब 68 लीटर बरामद किया गया