रेलवे की चादर ओढ़कर घूमते दिखे लोग, वीडियो वायरल
भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन लोग सफेद चादरें शरीर पर शॉल की तरह ओढ़े नजर आ रहे हैं, जिन पर ‘WESTERN RAILWAY’ लिखा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे के बेडरोल सामान के ट्रेन से बाहर पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने मामले की जांच और रेलवे के बेडरोल सामान की निगरानी मजबूत करने की मांग की है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब रेलवे के बेडरोल सामान के गायब होने की खबरें भी चर्चा में हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 से मई 2026 के बीच करीब 1.27 करोड़ बेडरोल सामान चोरी होने की बात सामने आई है, जिनकी अनुमानित कीमत ₹104.51 करोड़ बताई गई है।
⚠️ डिस्क्लेमर
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई गई जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो से