इगलास: इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर में 48 स्वयंसेवकों ने किया महादान
Iglas, Aligarh | Nov 3, 2026 इगलास : मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट द्वितीय एवं मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलाजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। कुल 48 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शुभारंभ कुलपति प्रो. पीके दशोरा एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कुलपति ने कहा कि रक्तदान महादान है।