हज़ारीबाग: बड़कागांव व बरकट्ठा विधानसभा से कुशवाहा समाज के प्रत्याशी को टिकट दें राष्ट्रीय पार्टियां : कुशवाहा महासभा जिलाध्यक्ष
हज़ारीबाग अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा ने हजारीबाग परिषदन भवन में एक प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा तमाम राष्ट्रीय पार्टियों से कुशवाहा समाज के लोगों को हजारीबाग सदर बड़कागांव और बरकट्ठा विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करती है।