कायमगंज: कस्बा नवाबगंज बाईपास निवासी 8 वर्षीय बालक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कस्बा नवाबगंज बाईपास स्थित बाबू सिंह बालिका डिग्री कॉलेज के पास का निवासी पवन गुप्ता का 8 वर्षीय पुत्र सनय गुप्ता रविवार की शाम को छत पर खेल रहा था। उसके हाथ में एक पाइप था तभी पाइप छत से ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन में छू गया जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया घर वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहाँ पर उसका इलाज जारी है।