बड़ौद: बडौद थाने के नए प्रभारी निरीक्षक नागेश यादव होंगे, थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी का आगर हुआ स्थानांतरण
आगर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा गुरुवार देर रात्रि आगर जिले के अलग-अलग थानों में फेरबदल किए गए हैं शुक्रवार 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी को आगर भेजा गया है वहीं बडौद थाने का प्रभार नागेश यादव को सौंपा गया है बता दे कि कृष्णकांत तिवारी को बडौद थाने पर एक वर्ष पूर्ण हो चुका था