बड़ौद: आगर-बडौद मार्ग पर कांगनी खेड़ा जोड़ पर किसानों ने किया रोड जाम, वेयर हाउस पर अवैध वसूली और गेहूं के सैंपल लेने का आरोप
बडौद क्षेत्र के ग्राम कांगनीखेड़ा जोड़ पर स्थित समर्थन मूल्य केंद्र पर गेंहू की जांच उपरांत बाद भी किसानों से अवैध वसूली एवं गेहूं के कलर को लेकर किसानों और खरीदी केंद्र केअधिकारी के बीच बहस हुई।आक्रोशित किसानों ने आगर बडौद मार्ग पर मंगलवार 15 अप्रैल दोपहर 12 बजे के लगभग जाम लगा दिया जिससे आने जाने वाले वाहन आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे।