बड़ौद: ग्राम आंकड़ी में पुत्र ने पिता के साथ की गाली-गलौज और मारपीट, घर पर देर से आने को लेकर हुआ था विवाद
बडौद थाने से गुरुवार 17 अप्रैल शाम 5 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार ग्राम आंकड़ी निवासी फरियादी गुमान सिंह पिता मांगू सिंह उम्र 55 वर्ष के साथ उसके पुत्र कपिल सिंह के द्वारा घर पर लेट आने की बात को लेकर गाली गलौज करते हुवे मारपीट की गई है फरियादी गुमान सिंह की शिकायत पर बडौद पुलिस ने आरोपी पुत्र कपिल सिंह के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है