बड़ौद: नेशनल हेराल्ड मामले में डग मार्ग पर स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
कांग्रेस सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड घोटाले के मामले मे लगातार देश की जनता को गुमराह करने व भ्रान्तियाँ फैलाये जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग डग मार्ग पर स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया व अपना विरोध जताया गया।