मुंगावली: मुंगावली में दबंगों ने 28 वर्षीय युवक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
मुंगावली में दबंगों द्वारा एक 28 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है,मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली निवासी अलताप उम्र 28 वर्ष ने शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को सुबह लगभग 11:30 बजे मुंगावली में जेल बिल्डिंग के सामने अजीज कॉलोनी,मुंगावली निवासी तालीप खान और शाजीद खान ने उसके साथ मारपीट की है।