रायडीह: रायडीह पुलिस ने छेड़खानी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
Raidih, Gumla | Nov 1, 2024 रायडीह थाना की पुलिस ने छेड़खानी के फरार आरोपी कांसीर गांव निवासी राजेंद्र राम को शुक्रवार की अपराह्न गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया 6 अगस्त 2019 को आरोपी गांव की ही एक युवती के साथ छेड़छाड़ किया था। मामले में रायडीह थाना प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कई बार कोर्ट के नोटिस के बाद भी आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ।