रायडीह: रायडीह की 10+2 की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Raidih, Gumla | Oct 28, 2024 एस एस 10 + 2 विद्यालय रायडीह के द्वारा शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली रायडीह विद्यालय से प्रारंभ होकर बाजार टांड़ बस स्टैंड होता हुआ बैंक ऑफ़ इंडिया तक गया फिर वापस लौटा। इस बीच छात्राओं ने पूरे मार्ग का भ्रमण किया और आगामी विधानसभा चुनाव के निमित्त जागरूकता करने का कार्य किया। इस बीच छात्राओं मतदान जागरूकता हेतु नारा लगाया।