नदबई: नदबई ROB के पास क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण शुरू
नदबई में करीब 37 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और बाईपास निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बाद अब PWD विभाग हरकत में आ गया है। विभागीय अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।