खलीलाबाद: विशुनपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
धनघटा थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खलीलाबाद मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतका की पहचान विद्या पत्नी अमरजीत के रूप में हुई है। परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।