कोईलवर: सलेमपुर गांव में फूल का गमला बाइक की ठोकर से टूटने के विवाद में हुई मारपीट में पति-पत्नी बहु समेत पांच लोग जख्मी
चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार की शाम फूल का गमला बाइक के ठोकर से टूटने के उपजे विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष से पति पत्नी बहू समेत पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी पांच लोगों का सदर अस्पताल आरा में इलाज कराया गया। उपरोक्त घटना की शिकायत स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है।