रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को पुलिस ने राहत दिलाई है। साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से पीड़ित के खाते से ठगी गई 14 हजार रुपये की पूरी रकम वापस करा दी गई।मौहल्ला महल निवासी हर्ष पुत्र संजय ने गूगल पे के माध्यम से इंडियन बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर तलाश किया था।