दतिया नगर: राजगढ़ चौराहा व किला चौक पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, गुंडों में हड़कंप
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में दतिया नगर की राजगढ़ चौराहा किला चौक गंगोत्री हनुमान मंदिर पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया। कुछ दिनों की ब्रेक के बाद पुलिस द्वारा अचानक फिर से शुरू किए गए इस अभियान से नियमबद्ध तरीके से भवन चलाने वालों एवं आज सामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया ।