फारबिसगंज: आइटीआइ फारबिसगंज में कैंपस सलेक्शन का आयोजन, बड़ी संख्या में छात्रों और छात्राओं ने लिया भाग
फारबिसगंज आईटीआई में छात्रों के लिए कैंपस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को 11 बजे प्राचार्य राजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर आई टी आई पास छात्र छात्राओं का कैंपस सिलेक्शन किया गया. कैंपस प्लेसमेंट में तीन कंपनियों के लिए लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस मौके बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं का सलेक्शन हुआ.