बिलासपुर: गौवंश वध और गोमांस बिक्री मामले में 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, गाय का मांस, हथियार और मोटर साइकल किया गया ज़ब्त
गौवंश वध और गोमांस बिक्री मामले में दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार बिलासपुर रविवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस ने गौवंश के अवैध वध और गोमांस बिक्री के मामले में राकेश अनंत और राहुल अनंत को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 35.40 किलो गोमांस, दो खुरपा, दो टंगिया और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।